फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सफीदों रोड पर बाइक पर असंध की तरफ आ रहे एक बाइक सवार को ट्राला चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। गंभीर घायल उसकी पत्नी को करनाल रेफर कर दिया गया। पोती का इलाज असंध अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित धर्मपाल सिंह वासी उरलाना खुर्द थाना मतलौडा, जिला पानीपत ने बताया कि उसके मौसा गुरबाज सिंह वासी डेरा गुजराखिया के लड़के की शादी थी। शादी का कार्यक्रम मन्नत पैलेस असंध में था। उसके 60 वर्षीय पिता अपार सिंह, उसकी माता गुरमीत कौर व उसकी छह वर्षीय भतीजी हरनेम कौर बाइक पर साढ़े 10 बजे मन्नत पैलस असंध के लिए चले थे। उसके पिता उसकी बाइक के आगे आगे चल रहे थे। जब वह गुरुद्वारा नबियाबाद असंध के सामने पहुंचा तो सफीदो की तरफ से एक ट्राला चालक तेज रफ्तार आया और उसके पिता अपार सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। उसके पिता की बाइक सड़क किनारे गिर गई। जबकि ट्राला का टायर उसके पिता के ऊपर से निकल गया। उसकी माता व उसकी भतीजी भी गिर गई। दोनों को चोटें आई हैं। वह एक गाड़ी की सहायता से अपने माता-पिता और भतीजी को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी माता गुरमीत को करनाल रेफर कर दिया। उसकी भतीजी का इलाज असंध नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें