फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सचिव ने यूपी से आया धान पकड़ा, 27 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गुरुवार रात मार्केट कमेटी के सहायक सचिव ने अपनी टीम के साथ गढ़ी जाटान में छापामारी कर उत्तरप्रदेश के धान से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को मार्केट कमेटी ने यूपी का धान लाने के आरोप में 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
मार्केट कमेटी अधिकारियों को रात करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी जाटान के स्टेडियम में यूपी की धान से भरा ट्रक मौजूद है। जिसमें से ट्रालियों में धान भरकर अनाज मंडी में लाने की तैयारी है। इस पर सहायक सचिव सर्जेंट सिंह अपनी टीम के साथ स्टेडियम पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। यूपी से धान लाने वाले हुकुमचंद से मार्केट फीस और एचआरडीएफ फीस व जुर्माना राशि सहित 27260 रुपए राशि वसूल करने के बाद उसके वाहन को छोड़ दिया। इधर, किसान राजेश, रामनिवास, सुखबीर और मनोज का कहना है कि स्थानीय किसानों की धान लगभग पूरी तरह से समाप्त चुकी है। परंतु कुछ किसानों का पोर्टल अभी बच गया है। जिसकी एडजेस्टमेंट के लिए अनाज मंडी के कुछ व्यापारी बाहरी प्रदेश से सस्ते रेट पर धान मंगवा रहे है। ये आढ़ती स्थानीय किसानों का पोर्टल खरीदकर उसे एडजेस्ट कर काफी भारी मुनाफा कमा रहे है। इसलिए सरकार को ऐसे किसानों के पोर्टल की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ऱ् आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
सहायक सचिव सर्जेंट सिंह का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर यूपी की धान से भरे एक ट्रक को काबू किया था। जुर्माना राशि, मार्केट कमेटी फीस व अन्य टैक्स लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति यूपी का धान लाकर मंडी में बेचने की कोशिश करेगा तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें