फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक कर्मी समेत दो लोगों के खाते से निकाले 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। साइबर ठग ने दो लोगों से 70 हजार रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में साइबर ठग ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को निशाना बनाया है। कुंजपुरा निवासी रमेश चंद्र भाटिया ने बताया कि वह एसबीआई से सेवानिवृत हो चुका है। 28 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि एटीएम बंद होने वाला है इसलिए अपना एटीएम नंबर बताएं। जब उसने एटीएम नंबर बताया तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए। दूसरे मामले में कर्ण विहार निवासी रहीम ने बताया कि उसके पिता के पास एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि उसे कुछ रुपये भेजने हैं। वह उन्हें जानता है और कई बार घर भी आया है। उसके पिता ने उसे गुगल पे नंबर बता दिया तो उसने ओटीपी मांग लिया और पिता के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें