फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन ने दिया आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को अब आशा वर्कर यूनियन ने भी अपना समर्थन दे दिया है। आशा वर्कर यूनियन की प्रधान कविता के नेतृत्व में शनिवार को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल फव्वारा पार्क में चल रहे धरने पर पहुंचा। इसके बाद आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स ने रोष मार्च निकाला और लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की 46 दिनों से हड़ताल चल रही है। शनिवार सुबह बरसात के बावजूद आंगनबाड़ी वर्कर्स धरने पर पहुंची और नारेबाजी करके रोष व्यक्त किया। यूनियन की जिला प्रधान रूपा राणा, सचिव बिजनेश राणा और सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में वर्कर्स ने सभी विधायकों और मंत्रियों के आवास का घेराव किया, लेकिन इसके बावजूद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। बल्कि सरकार की ओर से कर्मियों के बर्खास्तगी पत्र जारी कर दिए गए। यह गलत है। सरकार से हम 2018 में की गई वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य घोषणाओं को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। सचिव जगपाल राणा, ओपी माटा और रीना का कहना है कि अपनी हठधर्मिता छोड़कर आंगनबाड़ी की यूनियन से बात करके समस्याओं का समाधान करे। इस अवसर पर जिला उप प्रधान सरोज, घरौंडा की खंड सचिव रीना, कविता, बबीता, सुषमा, निर्मला, पिंकी, नीलम और ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें