फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी न मिलने से आक्रोश, किसानों ने साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है लेकिन खाद न मिलने से बिजाई प्रभावित हो रही है। जिससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को असंध की नई अनाज मंडी के सामने नेशनल हाईवे 709ए के बाईपास चौक पर जाम लगा दिया। किसानों ने खाद कारोबारियों पर डीएपी का स्टॉक करने का आरोप लगा कृषि विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम साढ़े चार बजे उपनिदेशक (कृषि) डॉ. आदित्य प्रताप डबास के आश्वासन के बाद ही किसानों ने रास्ता खोला।
अनाज मंडी में सोमवार को किसानों ने पहले बैठक की फिर दोपहर 12 बजे मंडी गेट के सामने ही असंध-करनाल हाईवे के बाईपास चौक पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार रमेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी राधेश्याम और श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द खाद मंगवाने का आश्वासन दिया लेकिन किसान धरना स्थल पर ही खाद बांटने की मांग को लेकर अड़े रहे। शाम साढ़े चार बजे उपनिदेशक (कृषि) डॉ. आदित्य प्रताप डबास पहुंचे। उन्होंने 3 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक असंध में डीएपी खाद आने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। करीब साढ़े चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इसमें जोगिंद्र झींडा, गुरजंट सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद के साथ जबरन बेच रहे दवाइयां
किसान नेता जोगिंद्र झींडा, छत्रपाल सिंधड़ और सुखविंद्र झब्बर ने कहा कि कई व्यापारी डीएपी का स्टॉक लगाए हुए हैं। अब स्टॉक करके व्यापारी महंगे दामों पर डीएपी खाद बेचना चाहते हैं। कई डीलर तो यूरिया के साथ भी बीज और फूट की दवाई खरीदने का दबाव बनाते हैं। यदि किसान बीज नहीं लेता तो उसे खाद नहीं दिया जाता। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी व्यापारी ऐसा करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम के दौरान किसी भी वाहन को निकलने की इजाजत नहीं दी। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे लोग परेशान हो गए। करीब साढ़े चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें