कर्ण स्टेेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 54 वीं जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 9, 11, 13, 19 आयु वर्ग के साथ वेटरन खिलाड़ियों के फाइनल मैच खेले गये। सभी विजेता खिलाड़ी पंचकूला व अंबाला में 07 से 10 नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये जानकारी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव दीपक पंडित ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के कुछ मैच रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान अंडर 19 में आयना ने छवि को हराया और एकल महिला वर्ग में शालू ने बाजी मारी।
उन्होंने बताया समापन समारोह में एसपी गंगाराम पूनिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राकेश पांडेय, वरिष्ठ प्रशिक्षक नितेश कुमार, सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी अंजली के अलावा रवि भाटिया, विक्रांत महाजन, नरेन्द्र कुकरेजा, शिवम, योगेश भाटिया, शरवन भारद्वाज, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
मैच के परिणाम
अंडर 9 आयु पुरुष वर्ग ने सोमिल से अयान , अंडर 9 आयु महिला वर्ग में तनीषा सिंह ने याशना , अंडर 11 आयु पुरुष वर्ग में नवीस से नमन वालिया को हराया। अंडर 11 आयु महिला वर्ग में उन्नति ने वैष्णवी , अंडर 13 आयु पुरुष वर्ग में शौर्य भाटिया ने आराध्य कौशिक को हराया। 35 प्लस आयु के खिलाड़ी विकास कुंडू ने पंकज कुमार को और 40 प्लस आयु के खिलाड़ी हरप्रीत ने रवि को मात दी।