फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के दम पर व्यापारी से 84 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। शहर के बस स्टैंड के सामने गली में पहली मंजिल पर किराए के मकान में रह रहे एक किराना व्यापारी से हथियारबंद दो बदमाशों ने 84 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने व्यापारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद उसने नीचे जाकर मकान मालिक और अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बदमाश पहले से घर के बाथरूम में छिपे थे। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वारदात के बाद लोगों में दहशत है।
बीर बांगड़ा निवासी किराना व्यापारी ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि वह असंध में बस स्टैंड के सामने गली में किराए पर मकान लेकर पहली मंजिल पर बने कमरे में रहता है। राजौंद में पूंडरी चौक पर किराने की दुकान है। हर रोज की तरह शुक्रवार को भी वह रात करीब सवा आठ बजे अपने घर आया था। नीचे सीढ़ियों का कुंडा बंद था। उसने कुंडा खोला और ऊपर जाकर कमरे का ताला खोल अंदर गया तो पीछे से बाथरूम से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया। एक बदमाश ने मुंह में पिस्टल डाल दी और पैसे व जेवर देने की मांगे। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 14 हजार रुपये निकाल लिए। वे और पैसे व जेवर मांगने लगे। जब वह टाल मटोल करने लगा तो आरोपियों ने उसके सिर में रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने डरकर घर में बैग में रखे 70 हजार रुपये उन्हें दे दिए।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, व्यापारी के आने से 19 मिनट पहले ही गली में खड़े हो गए
बस स्टैंड के सामने स्थित गली में एक मकान में लगे कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाश 7 बजकर 56 मिनट पर गली में इधर उधर घूमते रहे और व्यापारी के आने का इंतजार करते रहे। पहले एक बदमाश व्यापारी के घर की तरफ मुड़ गया। थोड़ी देर बाद दूसरा बदमाश चला गया। जबकि तीसरा बाइक लेकर गया। कुछ देर बाद वह वापस बाइक लेकर उसी जगह पर खड़ा हो गया जहां पहले बदमाश आकर खड़े थे। 8 बजकर 15 मिनट पर व्यापारी गली में आया और अपने घर की तरफ मुड़ गया। व्यापारी के आने के 12 मिनट बाद दोनों बदमाश हाथ में बैग लेकर भागते दिखाई दिए। एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों फरार हो गए। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि उसके घर जाने से पहले ही दो बदमाश अंदर बाथरूम में घुसे थे। तीसरे बदमाश ने उसके मकान की सीढ़ियों का कुंडा लगाया था। जब वह घर गया तो कुंडा लगा था। ऊपर गया तो उसने अपने कमरे का ताला खोला तो पीछे से आए बदमाशों ने उसे दबोच लिया। आरोपी हरियाणवी बोल रहे थे।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने किराए पर रहने वाले व्यापारी के घर में घुसकर रॉड से हमला कर 84 हजार की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कॉल डंप और सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
- कमलदीप सिंह, थाना प्रभारी असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें