कैथल। जिला सचिवालय के बाहर युवक पर कैंची व सुआ से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की शाम को कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया था।
गांव नरड़ निवासी 24 वर्षीय संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सिसला निवासी श्रवण के साथ उसका माजरा में ठेका है। एक साल पहले सिसला निवासी मोहित के साथ ठेका चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसलिए आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। संदीप ने बताया कि सचिवालय के सामने शुक्रवार को फोटो स्टेट की दुकान पर आधार कार्ड निकलवाने के लिए आया था। इस दौरान सिसला निवासी मोहित कैंची लेकर और सेगा निवासी मोहित बर्फ तोड़ने वाला सुआ लेकर आया था। उनके साथ कई अन्य लड़के भी थे। मोहित ने कैंची से उसके सिर पर दो-तीन वार वार कर दिए। इसके बाद दो अन्य युवकों ने उसे थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।