फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 66 हजार रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ऑनलाइन गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 66 हजार रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सांचोली जिला मथुरा यूपी निवासी 25 वर्षीय आरिफ उर्फ अशरुदीन के रूप में हुई है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हड़पी गई नकदी की बरामद करने व पूछताछ के लिए आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सिरसल निवासी मंदीप की शिकायत पर थाना पूंडरी में वर्ष 2019 में दर्ज मामले के अनुसार उसने फेसबुक पर एक आई-20 गाड़ी बेचने का विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद विज्ञापन देने वाले व्यक्ति के बताए अनुसार ऑनलाइन 1 लाख 66 हजार रुपये नकदी आरोपी के पास ट्रांसफर कर दी। उसके बाद आरोपी ने न तो उसे गाड़ी दी और न ही उसके रुपये लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें