कलायत शहर में पिछले चार माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के पिछले एक सप्ताह से जगमग हो गई हैं। नगरपालिका अभियंता अशोक कुमार और लेखाकार सचिन गिल ने बताया कि प्रथम चरण में स्ट्रीट लाइटों के फाल्ट को दूर किया जा रहा है। उपरांत जरूरत अनुसार मरम्मत टेंडर आमंत्रित करने पर विमर्श होगा। शहर को रोशन करने के लिए प्रशासन सजग है। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं आने दी जाएगी। नेशनल हाईवे से लेकर शहर के तमाम मार्गों और मुख्य गलियों में जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पोल लगे हैं, उनकी क्रमवार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नगरपालिका चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक पहले ही यह कह चुकी हैं कि घर की तरह शहर को संवारने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इसके मद्देनजर वे शहर से जुड़ी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करती आ रही हैं। इसके आधार पर ही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन उनकी तरफ से दिया जा रहा है। इसके लिए हर वर्ग और सहयोग की अपील उनके द्वारा की जा रही है। संवाद