फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग योजनाओं पर करें तेजी से कार्य

विज्ञापन
Work fast on health department schemes - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बड़े प्रोजेक्ट 100 बेड के पोर्टेबल अस्पताल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। नागरिक अस्पताल परिसर में बने पोर्टेबल अस्पताल में 10 बेडों पर वेंटिलेटर और 90 सामान्य बेडों की सुविधा के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलिंडर, एसी, बिजली उपकरण, इलाज के दौरान प्रयोग होने वाली जरूरी मशीनें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। जिसमें उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं पर जल्द से जल्द काम पूरा करें। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि एनएचएम और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जाए। हर हफ्ते विभाग से जुड़ी योजनाओं के कार्य पर समीक्षा की जाएगी और जवाबदेही तय होगी। डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के कार्य पर भी जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टेबल अस्पताल में बचे सीवरेज व बिजली के कार्य को निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा कि अगले दो दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
सीएमओ जयंत आहूजा ने कहा कि पोर्टेबल अस्पताल की देखरेख के लिए कमेटी बनाई जाएगी। फिर सभी उपकरणों की ट्रायल लेकर जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सिविल सर्जन जयंत आहूजा, पीएमओ शैलेंद्र शैली, डॉ. नीरज मंगला, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ, बिजली विभाग के एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें