मारपीट करने तथा गले से सोना चेन तोड़ ले जाने के मामले में थाना ढांड पुलिस द्वारा 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जिनके कब्जे से सोना चेन बेचकर प्राप्त की गई 800 रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की राड व टोंगली बरामद की गई है।
डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान ने बताया कि प्रदीप कुमार निवासी चुहड़माजरा की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। जसमें उनकी उसके चाचा प्रेम के साथ सांझी बुग्गी के बारे कहा सुनी हो गई थी, जिसका पंचायत में समाधान हो गया था। 9 अक्तूबर की शाम उसके चाचा के लडके नरेश ने उसके साथ हाथापाई की तथा उसके गले से सोना चेन तोड़ ली। नरेश, संजीव व अन्य व्यक्तियों द्वारा उस पर हमला करके उसे चोटें भी मारी गई। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच थाना ढांड पुलिस के पी/एसआई रामलाल की टीम द्वारा करते हुए आरोपी नरेश तथा संजीव दोनों निवासी चुहड़माजरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नरेश के कब्जे से सोना चैन बेचकर प्राप्त की गई 800 रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त टोंगली बरामद कर ली गई। आरोपी ने कबुला की उसने चैन किसी राह चलते अंजान व्यक्ति को बेच दी थी तथा शेष नकदी वह खर्च कर चुका था। आरोपी संजीव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहा राड बरामद कर ली गई।