फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस से परेशानी आज बारिश संभव

Fri, 12 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बारिश न होने से लोग पसीने में तर बतर हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को बारिश की संभावना है।

लोगों को बारिश का काफी इंतजार है, लेकिन बारिश न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। बारिश न होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है, लेकिन बारिश नहीं होने के आसार बढ़े हैं।
विज्ञापन


वीरवार को भी उमस भरी गर्मी से ने लोगों का जीना दुर्भर किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत 12 जुलाई को तेज बारिश की संभावना हैं।

जिले में केवल दो बार ही तेज बारिश हो पाई है। गुहला-चीका और सीवन क्षेत्र में धान की रोपाई लायक बारिश नहीं हो सकी है। इस क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों को नुकसान का अंदेशा है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के चलते इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। उमस से भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा हैं।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक ने बताया कि 12 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों गरज एवं चमक सकते हैं। मौसम में हुए बदलाव ने फसलों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें