फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मनाई जाएगी दक्ष प्रजापति की जयंती : गंगवा

Fri, 12 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आगामी 20 जुलाई को हिसार में गुरु दक्ष प्रजापति महाराज जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और प्रदेश भर से हजारों समाज के लोग भाग लेंगे। वह वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। इसी कड़ी में 20 जुलाई को हिसार में राज्य स्तर पर गुरु दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती मनाई जाएगी। गुरु दक्ष आईटीआई आर्य नगर हिसार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीसी वर्ग के लिए के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है, जिनका लाभ वर्तमान में इस वर्ग को विशेष लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, इसमें विशेष रूप से किसानों की 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, काला प्रजापति ढ़ाबा वाले, धर्मबीर पटवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कैथल जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, डिप्टी स्पीकर के सचिव अरुण, संदीप पाडला, बीपीएचओ पदाधिकारी बलबीर प्रजापति, सुभाष कुराड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण टीक, श्याम प्रजापति, पवन प्रजापति, अनिल सिंहमार बाता, धर्मपाल बेनाम पेंटर, सतीश तारागढ़, सुखबीर ट्योंठा, धर्मपाल बाता, रतनलाल ट्योंठा, लेखराज बाता, दीपक बाता, कृष्ण ट्योंठा, विक्रम जुलानीखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें