राजौंद। रुपये डबल करने का लालच देकर ठगों ने एक युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए। किठाना गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मोबाइल फोन चलाती है। एक दिन उसके पास एक मैसेज आया और उसने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उसमें एक नंबर दिया गया था। जब उसने उस पर व्हाट्सएप किया तथा काम के बारे में बताया। उसे कहा गया कि अगर वह उस पर पैसे निवेश करे तो उसे दोगुना फायदा हो सकता है।
उसने 200 लगाए तो उसके 400 मिल गए। फिर उसने 1000 रुपये लगाए तो उसे 2200 रुपये दिए गए। इस प्रकार उसने 10,000, 15,000 करते करते उसने तीन लाख लगा दिए। उसे बताया गया कि उसको 6,50,000 की राशि दी जाएगी। जब पैसे देने की बात आई तो आरोपियों ने उसे जवाब देना बंद कर दिया। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।