फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी दबोचा

विज्ञापन
35-कैथल। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए एसआईटी गठित की हुई है। आरोपी की पहचान जिला हिसार के खांडा खेड़ी निवासी बसंत के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीआईए-वन की टीम द्वारा सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जिला जींद के खापड़ निवासी संदीप व गौतम व प्यौदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया था। इस पर थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब तक पुलिस 11 इनामी आरोपियों सहित 86 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने गांव के ही रविंद्र को प्याऊ माजरा निवासी नवीन के पास हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर प्राप्त करने के लिए भेजा था। गहन पूछताछ के बाद आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें