फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे छीनने की धमकी दी, बाइक छीन कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव भानपुरा के निकट दो युवकों से एक कार में सवार चार युवक पैसे छीनने की धमकी देकर उनकी बाइक छीन कर फरार हो गए। लड़कों ने खेतों में भागकर जान बचाई। बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो नामजद सहित कुल चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चौशाला निवासी दीपक ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। वह अपेन दोस्त चंदाना निवासी राजेंद्र सिंह को उसके घर से लेकर बाइक पर सवार होकर दोस्त गांव भानपुरा निवासी दिनेश से मिलने के लिए जा रहे थे। जब वे गांव दिवाल से होते हुए गांव भानपुरा रोड पर रजबाहे के पुल पर पहुंचे तो रबजाहे की पटरी से एक कार में सवार व्यक्ति ने कार उनके आगे खड़ी कर दी। उसमें से उतरे चार व्यक्ति अपने हाथों में गंडासी लिए हुए थे। उन्होंने उनसे पैसे की मांग की। वे दोनों डर के मारे बाइक छोड़कर खेतों में भाग गए। उसके बाद उनमें से एक लडक़ा उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद वे किसी तरह से सड़क पर पहुंचे और पुलिस को 112 नंबर पर फोन करके सूचित किया। बाद में वे दिनेश के पास उसके घर पहुंचे। इसके बाद दिनेश ने बताया कि लडक़े रवि व अनिल गांव दिवाल के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने रवि, अनिल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें