फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की अगुवाई में पुलिस का शहर में मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में तीन मई को शेखर रेडीमेड कपड़े के शोरूम पर दो नकाबपोश की फायरिंग के बाद पुलिस ने एसपी मकसूद अहमद की अगुवाई में दोपहर बाद मार्च किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि व्यापारी और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। नगर भर में सायरन बजाते पुलिस के वाहनों के काफिले ने व्यापारियों और आम नागरिकों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों का आभास करवाया।
विज्ञापन

कलायत दौरे के दौरान सबसे पहले जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद ने पुलिस अधिकारियों और जांच दलों के साथ रेडीमेड कपड़े के शोरूम का दौरा किया। वहां सीसीटीवी में कैद वारदात से जुड़ी फुटेज को खंगाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचनाओं को गुप्त रखते हुए ठोस कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने की संगठनों के साथ बैठक
कलायत। दोपहर से पहले कलायत क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के गणमान्य लोगों ने नगर पालिका जन प्रतिनिधियों की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर एसपी से मुलाकात की। इस दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। एसपी ने संगठनों के पक्ष को सुना और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शोरूम संचालक शेखर शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता राजू कौशिक, युवा इनेलो नेता शैलेंद्र प्रताप राणा, नगर पार्षद रणबीर धानियां, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला, विप्र फेडरेशन से अंकुर निर्मल, शिक्षा भारती स्कूल प्रबंध समिति निदेशक जितेंद्र सिंह, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सोहन लाल मटोरिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव राणा, विश्वकर्मा सभगठन से धर्मपाल धीमान, अग्रवाल संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष बीडी बंसल और कुछ दूसरी संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल रहे।
पूर्व में तैनात सुरक्षा कर्मी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद ने कहा कि दुकानदार के लिए अब आधुनिक हथियारों के साथ दो सुरक्षा कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो पहले सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर था, उसकी चूक पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें