फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड बाद जेल भेज दिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि बीते शनिवार के दोपहर से लापता बच्ची का अधजला शव रविवार को गांव के सटे बीहड़ में बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक पवन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया था कि उसने पहले मासूम से दुष्कर्म किया था, इसके बाद उसने जंगल में पेट्रोल ले जाकर बच्ची के शव को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय से एक दिन का रिमांड लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के दौरान आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी का जल्द ही चालान पेश कर देंगे। डॉक्टरों से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट रविवार को ही ले ली थी। वहीं अपनी विसरा रिपोर्ट जल्द मिले इसके लिए मधुबन लैब को जल्द से जल्द रिपोर्ट मंगवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें