फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय विक्रेता के पेट में दर्जी ने घोंपी कैंची, अधिक खून बहने से मौत

विज्ञापन
Tailor stabs scissors in tea seller's stomach, death due to excessive bleeding - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
उधार दी गई कोल्डड्रिंक के पैसे मांगने पर शनिवार को चाय विक्रेता के पेट में दर्जी ने कैंची घोंप दी, जिससे वह घायल हो गया। सामान्य इलाज करने के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया, लेकिन कैंची के वार से घायल चाय विक्रेता के शरीर से खून बहता रहा। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसे फिर अस्पताल में लाया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई हितेश (36) शहर की दयानंद मार्केट में चाय और कोल्डड्रिंक की दुकान है। शनिवार को पास में दर्जी की दुकान पर काम कर रहे राजू उर्फ कालिया ने उसके भाई की दुकान से कोल्डड्रिंक ली। इसके बाद शाम को उसका भाई जब उक्त राजू से पैसे लेने गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद राजू उर्फ कालिया ने उसके भाई के पेट में कैंची से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। चोटिल हुए उसके भाई को उसके दोस्त इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। इसके बाद दोबारा हितेश के पेट से खून बंद नहीं हो रहा था। इसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार सुबह पांच बजे इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें