पूंडरी-फतेहपुर रोड पर कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फतेहपुर निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात्रि बाइक सवार उसके भाई दीपक को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था इसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान उसके भाई दीपक (40) की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दूसरी ओर गांव अरड़ाना( करनाल) निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मौजूदा समय में शहर में ओडां वाली गामड़ी खुराना रोड पर किराये के मकान में रहता है। वह मोटरसाइकिल जुगाड़ वाली रेहड़ी पर कबाड़ी फेरी का काम करता है। वह मोटरसाइकिल रेहड़ी को लेकर पट्टी अफगान की ओर से अपने घर आ रहा था। उसके आगे एक गाड़ी चालक जा रहा था। जैसे ही वह कार चालक खुराना चौक के पास पहुंचा तो वहां दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में उसका मासूम लडक़ा प्रिंस घायल हुआ मिला। इसके बाद इसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।