फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएन स्कूल का छात्र संयम एमबीबीएस में चयनित

विज्ञापन
Student of MDN school selected in Sanyam MBBS - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एमडीएन ग्लोबल स्कूल के छात्र संयम गोयल का एमबीबीएस में चयन हुआ है। संयम गोयल पुत्र मुकेश गोयल ने नीट-2021 को क्वालीफाई करके एमबीबीएस में प्रवेश के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि छात्र संयम विद्यालय के 2019-20 सत्र का होनहार विद्यार्थी रहा है। जिसने मेडिकल संकाय से बारहवीं में 95.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम व कैथल जिले में टॉप-10 विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। विद्यालय पहुंचने पर छात्र संयम और उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं व बधाई दी। प्राचार्या निधि कांसल ने बताया कि संयम बचपन से ही एक विशेष प्रतिभा का धनी रहा है। जो हर क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन करके मेधा सूची में अपना नाम दर्ज करवाता रहा है। संयम एमडीएन ग्लोबल स्कूल का नियमित छात्र रहा है, जिसने लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहकर समर्पित भावना से पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई में लगाकर नीट-2021 को क्वालीफाई करके ऑल इंडिया 3416 रैंक हासिल कर 720 में से 654 अंक हासिल कर एमबीबीएस की सीट पक्की की। छात्र संयम ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को बताया है। संयम ने आगे बताया कि मेरी जिंदगी की सफलता का ये पहला कदम है। समर्पित भाव से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करके एमएस या एमडी के लिए तैयारी करेगा व इस देश का एक बहुत अच्छा डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेगा। संयम को बायोलॉजी पढ़ाने वाले सरिता व फिजिक्स पढ़ाने वाले डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें