फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक प्रवचनों से विचारों में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा रविवार को हवन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। कथा में वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य प्रेम मूर्ति प्रदीप जी ने भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन चरित्र, भागवत की शिक्षाएं और भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु प्रसंगों के बारे में बताया। इस अवसर पर पवन शर्मा, धर्मपाल शर्मा व समस्त भार्गव परिवार ने भागवत पूजन किया। प्रदीप महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से व्यक्ति के विचारों में बदलाव आता है। इससे वह अपने कर्तव्य को समझते हुए आचरण में सुधार करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को मुक्ति प्रदान करती है। जिस स्थान पर भी इस पुण्यदायिनी कथा का अनुष्ठान होता है, वह एक तीर्थ बन जाता है। इस दौरान महिमा भागवत धाम की भजन सुनते हुए सभी श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ की परिक्रमा की। वही श्रद्धालुओं ने जय-जय श्री राधे का उद्घोष किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, मोती राम गर्ग, दीपक मिगलानी, सुभाष जिंदल, रविंदर बिंदलिश, सुरेश शास्त्री अमूपुर वाले, संजीव क्योड़क, सुभाष शास्त्री, सुनील शास्त्री, भूषण शर्मा, रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें