जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों का लगातार बढ़ता आंकड़ा शतक को पार कर गया है। वीरवार को जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गई और 6 नए मरीज पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब डेंगू के 6 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि 23 का इलाज अस्पताल के बाहर जारी है। विभाग द्वारा लक्षणों के आधार पर अब तक 657 लोगों की डेंगू से संबंधित जांच की जा चुकी है। वीरवार को भी 47 लोगों की जांच की गई। वहीं लार्वा मिलने पर 1216 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने जिला वासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव के लिए विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें व अनावश्यक पानी जमा न होने दें।