Removed posters put up at squares and intersections in the city
- फोटो : Kaithal
शहर में लगे हुए अवैध पोस्टर व बैनर्स हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। वीरवार को शहर में कई चौक-चौराहों से अवैध रूप से लगाए हुए पोस्टर व बैनर हटाए गए। अमर उजाला द्वारा इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था।
नगर परिषद के सेनिटरी इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में समय-समय पर अवैध रुप से लगाए जा रहे पोस्टर्स को लेकर कार्रवाई की जाती है। जो भी शहर में अवैध रुप से पोस्टर लगाता है, उस पर जुर्माना भी किया जाता है। शहर में पोस्टर लगाने के लिए एक एजेंसी को ठेका दिया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के पोस्टर नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वीरवार को शहर में पिहोवा चौक, छोटू राम चौक, भगवान परशुराम चौक सहित मिहिर भोज चौक व आंबेडकर चौक पर भी अभियान चलाकर अवैध रुप से लगाए गए पोस्टर व बैनर्स को हटवाया गया। शुक्रवार को भी शहर में यह कार्रवाई जारी रहेगी।