फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ सौ मरीजों को निरंतर उपलब्ध करवाई जा सकेगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
Oxygen can be provided continuously to a hundred patients simultaneously - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जहां एक साथ सौ मरीजों को जरूरत के समय ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को इस ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से आयोजित कार्यक्रम में पूरे देश के पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स को जनता को समर्पित किया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अस्पताल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को नवरात्र और अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कैथल जिला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
कार्यक्रम में कैथल के विधायक लीलाराम ने कहा कि आज पूरे कैथल जिला के लिए खुशी की बात है कि नागरिक अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू हो गया है और अब मरीजों के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि कैथल के नागरिक अस्पताल में पीएम केयर फंड के तहत पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। कैथल जिला के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम फंड के तहत ऑक्सीजन प्लांट की बड़ी सौगात दी है।
उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट से 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। प्लांट में ऑक्सीजन भंडारण की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के 150 बेड इस ऑक्सीजन प्लांट से जोड़े गए हैं। इन बेडों पर इलाज करवाने वाले मरीजों को जरूरत अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान गुहला-चीका से पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. वंदना गुप्ता, एडीसी समवर्तक सिंह, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, तहसीलदार सुदेश, डीआईओ दीपक खुराना, पीएमओ डॉ. रेणु गुप्ता, एसएमओ डॉ. बलविंद्र, डॉ. राजीव, शिव शंकर पाहवा, अशोक भारती, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें