फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में जांच और इलाज के लिए दो-दो घंटों तक फर्श पर बैठकर इंतजार करने को मजबूर गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
Pregnant women forced to wait on the floor for two hours for examination and treatment in civil hospital - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड में आने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच और इलाज के लिए कई-कई घंटे तक फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। एक तो महिलाओं की जांच के लिए डॉक्टर पूरे नहीं हैं, जिस कारण डॉक्टरों के कमरे के बाहर महिलाओं की भीड़ लग जाती है। दूसरा जो महिलाएं जांच के लिए पहुंच रही हैं, उनके बैठने तक की व्यवस्था सही नहीं है। वहां बरामदे में रखे बेंच महिलाओं के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जिस कारण उन्हें मजबूरन फर्श पर ही बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 150 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के लिए पहुंच रही हैं। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर स्थान कम होने के कारण हर समय वहां महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। एक-एक महिला को जांच करवाने में विभिन्न स्थानों पर चक्कर काटने सहित करीब दो-दो घंटे का समय लग जाता है। सुबह से दोपहर बाद तक वार्ड के बाहर गर्भवती महिलाओं की कतारें समाप्त नहीं होती।
डॉक्टरों की कमी से भी बनी है समस्या-इस समय अस्पताल में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या को देखते हुए यहां कम से कम पांच महिला डॉक्टरों की जरूरत है। इस समय जिन तीन डॉक्टरों द्वारा महिलाओं की जांच की जाती है, उनमें से एक को एसएमओ का कार्यभार दिया गया है। एक डॉक्टर अवकाश पर है। ऐसे में एक डॉक्टर पर ही इन सभी महिलाओं की जांच की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

स्टाफ सदस्य करवा चुके प्रबंधन को समस्या से अवगत-वार्ड में तैनात अस्पताल के स्टाफ सदस्य इस संबंध में अस्पताल के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। स्टाफ सदस्यों का कहना है कि इस समस्या के बारे में एक बार नहीं, बल्कि कई बार अधिकारियों को बताया गया है।
इस संबंध में जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। डॉक्टर आने से महिलाओं की जांच जल्दी हो जाएगी, जिससे वहां भीड़ नहीं होगी और बैठने का स्थान भी पर्याप्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें