फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया डा. विनय गुप्ता की पिटाई मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पूर्व चिकित्सक रहे डा. विनय गुप्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अब सात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डा. गुप्ता ने आरटीआई के तहत जानकारी देने के बहाने बुलाकर साजिश के तहत पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

न्यायालय में दायर याचिका में डॉ. विनय गुप्ता ने कहा था कि 26 अगस्त को उन्हें सरकारी अस्पताल में एक आरटीआई की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। जिसमें आरोपियों ने उस पर हमला कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सुबूत के तौर पर डा. गुप्ता ने न्यायालय में सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत की। कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने अब इस मामले में नर्स प्रियंका रानी, क्लर्क अक्षय कुमार, सुशील शर्मा व अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में आउटसोर्सिंग के तहत लगे संदीप कालिया वार्ड अटेंडेंट, बलिंदर अटेंडेंट, पंच नाम का स्वीपर कम अटेंडेंट व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 120 बी, 323, 34, 342, 355, 420, 467, 468, 471, 500 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें