फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करवाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जानलेवा हमला करवाने के मामले में वांछित करनाल जिले के असंध निवासी आरोपी जितेंद्र उर्फ जानू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-1 टीम ने एक मामले की जांच के दौरान 31 वर्षीय आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

मस्तगढ़ निवासी मालक सिंह की शिकायत पर गुहला थाने में दर्ज मामले के अनुसार गत 25 अक्तूबर को वह अपनी गाड़ी में चीका की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने गाड़ी पर गोलियां चलाकर उस पर कातिलाना हमला किया। उन्होंने कुछ लोगों के नाम देकर कहा कि उन लोगों ने पुरानी रंजिश में उस पर जानलेवा हमला करवाया है। एसपी ने बताया कि थाना गुहला में मस्तगढ़ निवासी मुख्तयार सिंह की शिकायत पर दर्ज एक अन्य मामले के अनुसार वह 24 अक्तूबर को मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो बस अड्डा मस्तगढ़ के पास मालक सिंह, उसके भाई तरसेम और दो अन्य व्यक्तियों ने उस पर हमला किया। इससे उसे गहरी चोट आई। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में मालक सिंह और उसके भाई तरसेम दोनों को सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि मुख्तयार सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए मालक सिंह और तरसेम ने योजना बनाकर खुद पर अपने रिश्तेदार जितेंद्र और एक अन्य के साथ मिलकर जानलेवा हमला करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें