फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगे 1 लाख 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
25कैथल। गांव नंदसिंह खेड़ा निवासी एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर जालसाज ने 1.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस को दी शिकायत में नंदसिंह खेड़ा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। उसने झूठ बोलकर फाइल खर्च करने के बहाने रुपये ले लिए। मनीष गौतम के नाम से उसने अलग-अलग समय में 1,16,000 रुपये लिए। फिर कहा कि वे आधे घंटे में 25 लाख रुपये खाते में जमा करवा देंगे। फिर फोन आया कि बीमा के 22 हजार रुपये भी डालने होंगे। इसके बाद जब उक्त नंबर पर फोन किया जाता है तो आरोपी उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। कहा कि वह अनपढ़ है और उसे इस संबंध में ज्ञान नहीं था। इसीलिए इस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके रुपये दिलवाए जाएं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें