राजौंद थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो 700 ग्राम गांजा समेत काबू किया है। इससे पहले मंगलवार को थाना राजौंद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक जब्त कर ली है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रबंधक राजौंद की अगुवाई में एसआई नरेश की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक राजौंद पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुनील उर्फ तुणकी निवासी बाहरी जिला करनाल गांजा बेचता है गांजा बेचने के लिए आज वह गांव बीरबांगड़ा की तरफ से राजौंद आएगा। इस पर पुलिस ने बीरबांगडा रोड राजौंद नहर पुल के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बीर बागंड़ा की साइड से एक बाइक पर आए संदिग्ध सुनील उर्फ तुणकी निवासी बाहरी जिला करनाल को काबू कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा मिला।