No new infected patients found
- फोटो : Kaithal
सोमवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामल सामने नहीं आया। अब 6 एक्टिव केस बचे हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 231 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 879 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.4 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। जले में कोरोना के 6 एक्टिव केस हैं। जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। सोमवार तक 5 लाख 47 हजार 151 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 5142 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 14140 टीके हैं। जिनमें 3120 कोविशील्ड तथा 11020 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।