One was found infected, seven patients beat Corona
- फोटो : Kaithal
रविवार को जिले में कोरोना का एक मामला सामने आया। वहीं सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सात मामले सक्रिय बचे हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 231 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 879 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.4 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 7 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। रविवार तक 5 लाख 42 हजार 9 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 4 लाख 25 हजार 374 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 16 हजार 635 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 13 हजार 73 हेल्थ केयर वर्कर्स, 10 हजार 503 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 66 हजार 889 व्यक्ति तथा 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 51 हजार 544 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को 2493 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 18640 टीके उपलब्ध हैं, जिनमें 6540 कोविशील्ड तथा 12100 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।