No new case of corona came, total active cases 12
- फोटो : Kaithal
जिले में रविवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय 12 एक्टिव केस हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 226 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.44 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनमें 10 होम आइसोलेशन में है तथा 2 अन्य है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9502 व्यक्तियों में से 9492 ठीक हो चुके हैं।
जिले मेें रविवार तक 5 लाख 8 हजार 94 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 4 लाख 69 व्यक्तियों को पहली डोज और एक लाख 8 हजार 25 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 1896 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक में 20410 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं। जिनमें 13880 कोविशील्ड तथा 6530 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।