फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास के लिए प्रयासरत है मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार : सैनी

विज्ञापन
Central government under the leadership of Modi is striving for the development of the country: Saini - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सांसद नायब सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत व गतिमान है। आज हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। ये वर्ष आजादी के उन रणबांकुरों को याद करने का वर्ष है। प्रधानमंत्री का एक विजन है कि हम उन रणबांकुरों व क्रांतिकारी को याद करते हुए यह तय करें, जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएं, तो उन रणबांकुरों व उनके वशंजों को भी लगे उनकी व उनके अपनों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में उनके पहुंचने की सूचना पर किसानों के विरोध के बाद जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे सांसद नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर मां की मुश्किल कम की है, हर घर में सिलिंडर पहुंचाने का काम किया है। भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होता है। जो कांग्रेस सरकार 70 साल तक गरीबी हटाने के नारे लगाती रही, उसने गरीबों व किसानों के लिए तो कुछ नहीं किया। बल्कि खेती को घाटे का सौदा बना दिया और गरीबी हटाने की बजाय गरीबों को हटाने का काम किया। सांसद ने कहा कि देश की जनता ने सत्ता भाजपा को दी है और विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस को बैठाया है, लेकिन कांग्रेस इसी प्रकार झूठ बोलती रही तो यह जनता उन्हें विपक्ष में बैठने का मौका नहीं देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री सुरेश संधु, जिला मीडिया सह प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, बलिंद्र जांगड़ा, आदित्य भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें