फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: मंत्री को शिकायतकर्ता बोला- पटवारी आपकी भी नहीं सुनते, कहते हैं मंत्री के कहने से क्या होता है..., किया सस्पेंड

Fri, 01 Apr 2022 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतकर्ता से अपने खिलाफ बात सुनकर मंत्री मूलचंद शर्मा नाराज हो गए। बैठक में जमीन से संबंधित शिकायत लेकर दूब्बल गांव निवासी मांगे राम पहुंचे थे। शिकायतकर्ता के मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है।
विज्ञापन
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुवार को सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान जब एक शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि पटवारी आपकी भी नहीं सुनते। जब वह पटवारी के पास गया तो उसने कहा कि मंत्री के कहने से क्या होता है, वो तो बयान देते रहते हैं। इस पर मंत्री जी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव संबंधित पटवारी को निलंबित करने का निर्देश दिया।साथ ही संबंधित मामले में एसडीएम को शिकायत के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी। 

विज्ञापन


दरअसल परिवहन मंत्री कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच चौथी शिकायत दूब्बल निवासी मंागे राम की थी। उसने बताया कि रूड़ी में उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में जब पटवारी के समक्ष शिकायतकर्ता ने मंत्री का हवाला दिया तो और मदद की गुहार लगाई तो उसने कहा कि मंत्री के कहने से क्या होता है, वो तो बयान देते रहते हैं।

यह बात सुनकर मंत्री मूलचंद शर्मा ने संबंधित पटवारी अशोक कुमार कलायत को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। डीसी प्रदीप दहिया ने पटवारी के बचाव का प्रयास किया, उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी का पक्ष सुनने के बाद ही कार्रवाई करना उचित होगा, नहीं तो कर्मचारियों में गलत संदेश जाएगा, लेकिन मंत्री ने डीसी की भी नहीं सुनीं। साथ ही एसडीएम कलायत से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें