फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार 300 विद्यार्थियों ने दी 10वीं कक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा वीरवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई। पहले दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में बनाए गए 79 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार तीन सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 12 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इन टीमों ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न केंद्रों पर वीरवार को 10वीं के 10 हजार 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12: 30 बजे शुरू हुई और तीन बजे तक चली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बोर्ड की तरफ से आई टीमों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। पहले दिन नकल करने और दूसरे विद्यार्थी के स्थान पर परीक्षा देने संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनके रोल नंबर और आधार कार्ड की भी जांच की गई। कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर भी केंद्रों में ही सत्यापित किए गए।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह 11 बजे ही परीक्षार्थी एकत्र होने लगे थे। परीक्षा से आधा घंटा पहले उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई। उन्होंने खुद भी कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। सभी जगह प्रबंध दुरुस्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें