mahilaon ne nagar mein kalash yaatra nikaalee
- फोटो : Kaithal
श्री बांके बिहारी महिला मंडल की ओर से नगर के लोगों की सुख-शांति के लिए सात दिनों तक भागवत कथा करवाई जाएगी। सोमवार से कथा का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ से पहले बालाजी कॉलोनी और सुभाष नगर की महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली।
महिला भरपाई देवी, रेमन दहिया, अनीता देवी, सरोज देवी, सुखविंद्र दहिया, सुमन और कृष्णा देवी ने बताया कि कलश यात्रा बालाजी कॉलोनी स्थित दादा खेड़ा से शुरू हुई। नगर की परिक्रमा करने के बाद यात्रा सुभाष नगर देवीगढ़ रोड पर संपन्न हुई। कोरोना के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो गई थी, उनकी आत्मा की शांति और लोगों की सुख-शांति के लिए कथा करवाई जा रही है। कथावाचक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर तक कथा जारी रहेगी। अंतिम दिन भंडारा लगाया जाएगा। 16 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कॉलोनी में लोगों के सहयोग से भागवत कथा का यह पहला आयोजन किया जा रहा है।