फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरपोल की मदद ले रही है कैथल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे के घर में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी के मामले में कैथल पुलिस की दो टीमें नेपाल में लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय तंवर के घर से चोर उस समय एक करोड़ से अधिक के गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे, जब उनका परिवार चंडीगढ़ में विवाह समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में नौकर सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कैथल पुलिस की दो टीमें नेपाल में हैं। इंटरपोल की मदद से पुलिस द्वारा चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि दो टीमें नेपाल में कार्रवाई के लिए गई हैं। पुलिस हर संभव चैनल का प्रयोग करके चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें