फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुदकैन खुर्द जिला जींद निवासी अमरलाल ने शिकायत दी थी कि मार्च 2015 में उसकी लड़की की शादी बाता निवासी कर्मबीर की साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल जन उसकी लड़की के साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने उदय सिंह, कर्मबीर, प्रताप सिंह व सतीश कुमार पर हत्या का शक जाहिर किया था। थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बाता निवासी कर्मबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें