फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाबड़ी की हॉकी टीम ने खेलो हरियाणा में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
Habri's hockey team won bronze medal in Khelo Haryana - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गांव हाबड़ी हॉकी की टीम ने खेलो हरियाणा महाकुंभ में मारी बाजी। शाहबाद मारकंडा में चल रहे खेलो हरियाणा की हॉकी प्रतियोगिता में हाबड़ी की हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता हैं।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा के इस खेल में हरियाणा के सभी जिलों से 44 टीमों ने भाग लिया। हाबड़ी हॉकी टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में पलवल की टीम को 8-0 से हराया। उन्होंने मजबूत दावेदारी पेश करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चरखी दादरी को भी 7-0 से हराकर अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। गांव हाबड़ी की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में हिसार जिले की टीम को 5-0 से मात दे कर कांस्य पदक हासिल किया। हाबड़ी हॉकी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर विधायक रणधीर गोलन ने टीम को बधाई दी। कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि खेलो हरियाणा के इस भव्य आयोजन का श्रेय हरियाणा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह को जाता है। खेलो हरियाणा के समापन समारोह में खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के लिए कई घोषणाएं की। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 2 लाख, द्वितीय स्थान पर 1.5 लाख व तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख देने की घोषणा की है। अपनी टीम का खेल देखने के लिए गांव हाबड़ी वासी भी पहुंचे। जिनमें लखविंदर कौर, वरिष्ठ खिलाड़ी विवनजीत सिंह, रमेश रेलवे, संजीव कुमार, हरविंदर सिंह, भगवंत सिंह, प्रभजोत व लवजोत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें