Foundation stone laid for the improvement of vegetable market
- फोटो : Kaithal
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन और पूंडरी के विधायक रणधीर सिंह गोलन ने 45 लाख रुपये से नई सब्जी मंडी के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा अन्य पुरानी मांगों को भी जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सब्जी में मंडी जल्द ही वाटर कूलर लगाया जाएगा व दुकानों के पीछे पड़ी गंदगी को हटाकर वहां गली में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसी प्रकार सब्जी मंडी में शेड लगाने का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। शहर में घूम रहे पशुओं के लिए गोशालाएं बनी हुई हैं। प्रदेश सरकार जल्द ही इस समस्या का निवारण करेगी। इस मौके पर मंडी प्रधान हरिचंद सैनी, अनिल आर्य, रामशरण, सुशील, विनोद, हरिपाल, धर्मवीर सैनी, राजकुमार मिगलानी, गगनदीप गर्ग व संजीव गामड़ी मौजूद रहे। संवाद