फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए मामले, एक ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार को जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 43 केस एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 33 को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 1 मरीज एल्केमिस्ट पंचकूला में, पीजीआई चंडीगढ़ में 5 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 3 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि जिले में 14 हजार 184 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 771 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.27 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। जिले मेें अब तक 16 लाख 35 हजार 480 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें