कैथल। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह बूरा किरमच ने भाजपा कार्यालय कैथल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सरस्वती नदी के अस्तित्व को बनाए रखते हुए धरातल पर धारा प्रवाह करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
तीन चरणों में कार्य विस्तार की योजनानुसार प्रथम चरण में पुलों के दोनों तरफ 500-500 मीटर जगह का सुंदरीकरण व विकास किया जाएगा, जिसके लिए विभागीय निशानदेही कर ली गई है। योजना पर काम चल रहा है। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेतृत्व में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भीमसेन गुप्ता के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।