फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 5 नए मरीज मिले, 362 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को डेंगू से पीड़ित 5 नए मरीज पाए गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि दिनभर में बुखार से पीड़ित 70 मरीजों की डेंगू के लिए जांच की गई, लेकिन उनमें से पांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 362 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए जा चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कैथल शहरी क्षेत्र में 231 व कौल क्षेत्र में सबसे कम 9 मरीज पाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बचाव प्रबंधों के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें