फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योड़क तालाब से कुलतारण तक ड्रेन होगी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं अन्य नए विकास कार्यों के लिए जल्दी ही मंजूरी प्रदान की जा रही है। क्योड़क में ड्रेन का पक्का रास्ता नहीं होने से किसानों व ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को रखा गया था, जिसे पक्का करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर किया गया और इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को यह जानकारी देते हुए विधायक लीला राम ने कहा कि क्योडक़ तालाब से गांव कुलतारण तक ड्रेन को पक्का किया जाएगा। इस ड्रेन के पक्का होने से किसानों व ग्रामीणों को काफी लाभ पहुंचेगा। क्योड़क गांव के अलावा उझाना, जगदीशपुरा, कुलतारण व अन्य नजदीकी गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्योडक़ गांव ऐसा गांव हैं, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोद ले रखा है और इस गांव में काफी विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। गांव में सीवरेज की व्यवस्था की गई है और कोटिकूट तीर्थ का भी सुंदरीकरण भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हलके में हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों, सड़कों, पीने की पानी की व्यवस्था, सीवरेज व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा हलके में नए विकास कार्यों के लिए प्लानिंग बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विकास कार्य कैथल हलके में करवाए जाए।
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कोटिकूट तीर्थ के लिए 5 करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिस पर कार्य चल रहा है। लाला लाजपत राय पशु विज्ञान केंद्र के निर्माण पर भी 9 करोड़ 5 लाख रुपये स्वीकृत, सीवरेज सिस्टम के लिए 16 करोड़ 94 लाख रुपये की स्वीकृति, तालाब के सुंदरीकरण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये, कम्यूनिटी सेंटर के लिए 86 लाख रुपये, सरकारी स्कूल के अस्पताल के लिए 38 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिस पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें