फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में तीन नई उपाधियों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
do. beeaar aambedakar raajakeey mahaavidyaalay mein teen naee upaadhiyon ko milee manjooree - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आर्ट संकाय की डिग्री शुरू होने की बाट जोह रहे विद्यार्थियों को अब कॉलेज में डिग्री करने की सुविधा मिलेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में तीन नए डिग्री कोर्सों को मंजूरी दी है। अब कॉलेज में बीए, बीए ऑनर्स अंग्रेजी और एमए अंग्रेजी का डिग्री कोर्स भी करवाया जाएगा। इसके अलावा चीका स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी संगीत के कोर्स को मंजूर किया गया है। इस सत्र से विद्यार्थी नए कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले 14 वर्ष से थी विद्यार्थियों की मांग-गौरतलब है कि कैथल में राजकीय कॉलेज को खुले अब तक करीब 14 वर्ष का समय हो चुका है। नया दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के सामने हर बार ये समस्या रहती थी कि शहर के राजकीय कॉलेज में बीए करने की सुविधा नहीं थी। ऐसे में विद्यार्थियों को या तो किसी निजी कॉलेज के दाखिला लेना पड़ा या फिर डिस्टेंस से बीए व एमए की डिग्री करनी पड़ी। अब कॉलेज में नए कोर्स की सुविधा होने से हर बार जिले के सैकड़ों विद्यार्थी इससे लाभांवित होंगे। हालांकि अन्य सरकारी कॉलेजों में बीए पहले से करवाई जा रही है, अब कैथल में भी शुरू होने से हर कॉलेज में ये डिग्री हो सकेगी।
चीका में छात्राएं होंगी वाद्य यंत्रों में निपुण-चीका में संगीत का जो नया कोर्स शुरू किया गया है, उसमें छात्राओं को वाद्य यंत्रों को चलाने की शिक्षा दी जाएगी। संगीत के नए कोर्स में छात्राओं को वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में शुरू होगा।
विज्ञापन

विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए कार्यक्रम जारी
विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए कार्यक्रम भी जारी किया गया है। राजकीय कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 से 26 अगस्त तक दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेजों की जांच का कार्य 18 से 28 अगस्त तक किया जाएगा। प्रथम मेरिट सूची 2 सितंबर को जारी होगी, जो 6 सितंबर तक मान्य होगी। इस दौरान ही सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी।
इसके अलावा दूसरी मेरिट सूची 8 सितंबर को जारी होगी, जो 11 सितंबर तक जारी रहेगी। फीस जमा करवाने का समय भी सूची के साथ ही रहेगा। दोनों सूची जारी होने के बाद खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल 13 सितंबर को खुलेगा।
राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि हर बार विद्यार्थियों की मांग रहती थी कि कॉलेज में बीए और एमए शुरू करवाई जाए। इस बारे विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया। अब कॉलेज में नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें