फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल जिले से होकर निकलेगा तीसरा नेशनल हाईवे, काम शुरू

विज्ञापन
Delhi-Jammu-Katra National Highway will pass through Kaithal, work begins - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से जम्मू के कटड़ा तक बनने वाले नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जिले में शुरू हो गया है। करीब 575 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के बन जाने से जिले के लोगों को जहां दिल्ली के लिए एक अलग वैकल्पिक और सीधा रास्ता मिलेगा। वहीं माता वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों के धन व समय की बचत होगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे दिल्ली-कटरा की कुल लंबाई 575 किलोमीटर है। जिसमें से हरियाणा राज्य में यह 135 किलोमीटर लंबा होगा। कैथल जिले में यह 34 किलोमीटर लंबा होगा। जिले में बड़सीकरी कला व खुर्द, बरटा, चौशाला, हरीपुरा, जुलानी खेड़ा, कलायत, कमालपुर, खरक पांडवा, किठाना, सजूमा, सिणंद से होकर यह गुजरेगा। जो कलायत क्षेत्र के गांवों से पंजाब के संगरुर जिले में प्रवेश करेगा। जिले से 14 गांवों से 839 कनाल 14 मरले भूमि इस हाईवे के लिए अधिग्रहण की गई है। जिसके लिए राजस्व विभाग की ओर से उचित मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है। जमीन को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर निर्माण एजेंसी को सौंप दिया है। इससे पूर्व जिले से चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे और ईस्माइलाबाद से नारनौंद तक नेशनल हाईवे गुजर रहे हैं। जिसमें नारनौंद तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अभी जारी है। कटरा तक जाने वाला हाईवे तीसरा नेशनल हाईवे होगा, जो जिले की सीमा से होकर गुजरेगा।
गांव गुलियाणा के निकट इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। यहां मिट्टी डालकर हाईवे का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार ने बताया कि करीब दो साल में यह हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। कैथल में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से सीधा कटरा तक यहां से बसें व अन्य परिवहन के साधन जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह हाईवे देश के कई राज्यों को जोड़ेगा। दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर से तो सीधा जुड़ेगा। साथ ही दिल्ली से दूसरे राज्यों से लोग इस रास्ते से सीधा कटरा तक जा सकेंगे। जिससे जीटी रोड पर यातायात का दबाव भी कम होगा और लोगों के समय व धन की बचत होगी। केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इस हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए अनेेकों बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मां वैष्णो देवी धाम के लिए सीधा नेशनल हाईवे बनकर तैयार हो रहा है। इसके बन जाने से माता के दर्शन जल्दी व कम खर्च पर हो सकेंगे। अब तक हरियाणा के कई जिलों के लोगों को अंबाला या चंडीगढ़ के रास्ते कटरा जाना पड़ता है। इसके बन जाने से सीधा कटरा तक एक ही रूट पर चलकर लोग माता के दर्शन कर सकेंगे। इसी प्रकार से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनकल्याण की दिशा में कई बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत कर रहे हैं। जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें