फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व को लेकर ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग पर किया जा रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए अलग-अलग प्रकार से मेहनत कर रही है। जिसमें ब्यूटी पार्लरों व सैलून पर काफी भीड़ देखी जा सकती है। महिलाएं सुंदर दिखने के लिए बाजारों से एक से बढ़कर एक ड्रेस और ब्यूटी प्रोडक्ट भी खूब खरीद रहीं हैं। पार्लरों में एडवांस बुकिंग भी महिलाओं द्वारा की जा रही है। ब्यूटी पार्लर संचालक भी विशेष छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। एक पार्लर संचालक के अनुसार सबसे ज्यादा फेशियल के लिए महिलाएं आ रहीं। फेशियल के लिए 1000 रुपये में करवाचौथ स्पेशल ऑफर भी चल रहा। इसके तहत ब्लीच, मेनिक्योर, आइब्रो आदि को लेकर भी महिलाओं में उत्साह देखा जा सकता है।
विज्ञापन

एक सैलून एकेडमी के संचालक संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दो साल बाद इस बार अच्छा काम होने की उम्मीद है। ग्राहकों को लुभाने के लिए रिबॉन्डिंग, मेकअप, फेशियल, ब्लीच पर ग्राहकों को विशेष ऑफर दिया गया है। करवाचौथ को लेकर 22 व 23 अक्तूबर को एडवांस बुकिंग पर ही काम किया जाएगा। करवाचौथ तक काम और बढ़ने की उम्मीद है।
ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा देवी ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं की भीड़ ब्यूटी पार्लरों पर बढ़ती जा रही है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण काम कम था, इस बार काम बढ़ गया है। करवाचौथ के साथ शादियों का सीजन में चला हुआ है। जिसके चलते उनके सेंटर पर एडवांस बुकिंग हो गई है। करवाचौथ तक बुकिंग के अनुसार ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन

एक ब्यूटी पार्लर में पहुंची महिला सोमी देवी ने बताया कि करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लरों में काफी भीड़ होती है। वहां पर नंबर जल्दी से नहीं आता, इसलिए वह बुधवार को ही यहां पर पहुंची हैं। इस खास पर्व पर उनको विशेष छूट के तहत फेशियल कराने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें