कैथल में कुकर्म और दुष्कर्मी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस मामलों में केस दर्ज जांच कर रही है। वहीं, युवाओं द्वारा किशोरों को लगातार शिकार बनाया जा रहा है।
कैथल में कुकर्म में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में दो अलग-अलग कुकर्म के मामले सामने आए हैं। दो दिन पहले ही सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया था। अब कलायत क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने दिमागी रूप से कमजोर 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। कलायत थाने में आए मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को आरोपी अभिषेक ने उसके बेटे के साथ शाम करीब चार बजे घर बुलाकर कुकर्म किया। जिसके बाद किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि वारदात तब हुई जब वह गली में खेल रहा था। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
16 वर्षीय किशोर को बहला-फुसला किया था कुकर्म
तीन दिन पहले ही सोमवार को सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोर को बहला-फुसला एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 अगस्त को दोपहर के समय आरोपी रामदत्त उसके 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया और आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। इस मामले में जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहा है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।